छत्तीसगढ़

वार्ड क्र. 3 के लिए खुशखबरी…ठाकुरमुड़ा में जल्द होगा मार्ग का निर्माण, सीएमओ ने दिया आश्वासन, कहा- निर्माण कार्य हेतु मिल चुकी है तकनीकी स्वीकृति

सक्ती। वार्ड क्र. 3 ठाकुरमुड़ा के निवासियों द्वारा नगर पालिका के सामने सडक़ पर सडक़ की लड़ाई का आगाज करने के बाद ठाकुरमुड़ा वासियों के लिए जल्द मार्ग का निर्माण कराये जाने की खबर मिली है।

जब सीएमओ संजय सिंह को वार्डवासियों द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के संबंध में अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि नगरपालिका एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जाकर रास्ते का जायजा ले लिया है। चूंकि अभी खेतों में किसानों ने धान लगा रखा है, इसलिए धान कटने के बाद वैकल्पिक व तात्कालिक व्यवस्था कर दी जाएगी, वहीं 50 लाख रुपए का इस्टीमेट बनाकर तकनीकी स्वीकृति के लिए बिलासपुर भेजा गया था जहां से तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। मद में फंड आते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और जल्द से जल्द वार्डवासियों को सडक़ की समस्या से निजात मिल जाएगी।

Related Articles