
सक्ती। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंठी में 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पं.जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा भी देते थे। वे यह भी कहते थे कि बच्चों में राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव रखने का क्षमता है। बाल दिवस पर विद्यालय में कविता वाचन, चित्रांकन प्रश्नोत्तरी, 100 मीटर दौड़ तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, कक्षागत इंडोर गेम्स आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत हेतु चिन्हित किया गया।




