सक्ती में पट्टे से वंचित जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना का मिले लाभ, खपरैल के मकानों में कर रहे जीवन निर्वाह, युवा नेता लव सोनी ने विस अध्यक्ष व डिप्टी सीएम का कराया ध्यान आकृष्ट, सौंपा ज्ञापन

सक्ती। नगर पालिका सक्ती में पट्टे से वंचित जरूरतमंदों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाने से वे अब तक खपरैल के मकानों में जीवन निर्वाह करने को विवश हैं, जबकि नगर पालिका क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर मकान बनाकर इन्हें विस्थापित किया जा सकता है। इसी मुद्दे को लेकर आज युवा नेता लव सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व डिप्टी सीएम अरूण साव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर पट्टे से वंचित जरूरतमंदों की महती आवश्यकताओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया।
सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से पट्टा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिलने के संबंध में तथा शासन द्वारा मकान बनाकर विस्थापन करने की मांग की गई है.। युवा नेता लव सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की और अपनी मांगों से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सक्ती क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 18 तक में लोग कई वर्षों से निवास करते आ रहे हैं। पट्टा नही होने के कारण शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पालिका सक्ती में शासन की खाली जमीन है जिसमें मकान बनाकर विस्थापन भी किया जा सकता है। जिससे गरीब तबके के लोगों को आवास का लाभ मिलेगा।
बताया गया कि सक्ती नगर के कई लोगों कुछ वार्डो में पट्टा का वितरण किया गया है और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मकान का निर्माण हुआ है. लेकिन कई इलाके में पट्टा वितरण नहीं होने के चलते वहां लोग आज भी खपरैलनुमा मकान में रहने को मजबूर है। नगर के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04, 10, 11, 12, 17 तथा 18 वार्ड में पट्टा नही होने के चलते शासन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।




