गोपाष्टमी पर्व पर जिले के गौ सेवकों ने तन-मन-धन से की गौ माता की नि:स्वार्थ सेवा : जगह-जगह गुड-चना, रोटी-सब्जी खिलाकर की गई पूजा-अर्चना, गिरिराज रेन बसेरा और श्री वृंदावन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व की मची धूम

सक्ती। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 9 नवंबर को गौ माता की पूजा अर्चना कर गुड, रोटी खिलाकर सेवा की गई। आज सुबह होटल गिरिराज रेन बसेरा में अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, रामावतार अग्रवाल,कपूर चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू, राजेश अग्रवाल जेपी जनरल, राकेश अग्रवाल गुरुजी, विनोद अग्रवाल धान, सुरेश अग्रवाल लाला, कैलाश अग्रवाल कल्ला, पंडित महेश शर्मा, रुपेश अग्रवाल मोनू, आशीष अग्रवाल पंचमुखी गैस, पंकज अग्रवाल पिंटू,ऋषि कुमार गोयल एवं काफी संख्या में सेवा भावी लोगों द्वारा करीब 2000 रोटियां गौ भक्तों से एकत्रित कर एवं वृहद मात्रा में गुड़ लेकर मोटरसाइकिल समेत कई वाहनों से शहर के प्रमुख मार्गों पर निकल पड़े तथा रोटियों को गुड़ के साथ पैकेट में पैक करके जगह-जगह गौ माता को रोटी एवं गुड़ खिलाते रहे। गौसेवक सुमित पारीक , प्रकाश जायसवाल, अनुराग चौबे एवं समस्त सक्रिय सदस्य इस सेवा कार्य में शामिल हुए।
शहर के चौक चौराहा सहित मोहल्ले में भी पहुंचकर गौ सेवकों ने गौ माता की सेवा की। इस अवसर पर सेवा भावी नागरिकों ने बताया कि वे गोपाष्टमी के पावन अवसर पर ऐसे सेवा कार्य के माध्यम से गौ माता की सेवा करना चाहते हैं, तथा सभी ने शहर वासियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक छोटे से निवेदन पर सुबह से ही गौ माता के लिए रोटियां एवं गुड सहित अन्य सामग्रियां होटल गिरिराज रेन बसेरा में भेजी, जहां से गौ माता की सेवा की गई। आज गौसेवा समिति के युवा साथियों के द्वारा नगर भ्रमण कर गौ वंशो गौ माताओं एवं अन्य जीवो को फल, गुड , रोटी ,चना, हारी सब्जियां, बिस्किट, दूध ,ब्रेड खिला कर धूम धाम से गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया
श्री वृंदावन गौशाला में गोपाष्टमी पर्व की धूम
श्री डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहर से लगे नंदेलीभाटा में स्थापित श्री वृंदावन गौशाला में भी गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डीएम परिवार के सदस्यों ने सुबह से ही गौ माता की पूजा अर्चना की। गौशाला के द्वार आम जनता के लिए खोल दिए गए थे। गौशाला में पहुंचकर लोगों ने गौ माताओ को गुड़, चना एवं रोटी खिलाई। इस अवसर पर आगंतुक गौ सेवकों एवं धर्म प्रेमियों के लिए श्री डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।
पूरे उत्साह के साथ गौ माता की सेवा में जुटी रहीं गौ सेवा समितियां, जगह-जगह गौ माता को खिलाया गया चना-गुड, रोटी-सब्जी
गौ सेवा समितियों के सदस्यों ने 9 नवंबर की सुबह से ही अंचल में गौ माताओ की सेवा शुरू कर दी। शहर के प्रमुख मार्गो में गौ माताओ को रोटी, सब्जी, गुड़, चना खिलाया, इस दौरान गौ सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे जो पूरे उत्साह के साथ गौ माता की सेवा में जुटे नजर आए।




