सक्ती के गोमती देवी हॉस्पिटल में चिकित्सा परामर्श शिविर का हुआ आयोजन : देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, बेहतर स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंचे नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल

डिलीवरी एवं उच्च चिकित्सा उपचार के लिए अंचल का सबसे विश्वसनीय चिकित्सा संस्थान है गोमती देवी हॉस्पिटल
सक्ती। शहर के बाराद्वार रोड स्थित बेरीवाला मंदिर के बगल में स्थित प्रतिष्ठित गोमती देवी हॉस्पिटल में आज विशाल चिकित्सा परामर्श मेडिकल एडवाइजरी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया। अग्रिम पंजीयन उपरांत आज नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी यहां पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।
गोमती देवी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि आज गोमती देवी अस्पताल में आयोजित चिकित्सा परामर्श शिविर का लाभ लेने लोगों की भीड़ उमड़ी। यह शिविर दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुआ और 4 बजे तक यहां लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करा सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को अन्य जिलों में भटकने के बजाय सक्ती में आयोजित उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श का लाभ आसानी से मिल गया।
डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैभवकांत बडोरिया, पेट एवं लीवर संबंधित सभी प्रकार के सर्जरी एवं समस्या हेतु डॉक्टर लाजपत अग्रवाल समेत अन्य ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने इस शिविर में सैकड़ों लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर लोगों को चिकित्सकीय स्वास्थ्य परामर्श का लाभ दिलाया जाएगा।




