भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त बनाए गए समाजसेवी अंकित अग्रवाल, जिले के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सक्ती। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के रूल्स बुक चेप्टर पांच, रूल्स क्रमांक (105.1) के अनुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. द्वारा समाजसेवी अंकित अग्रवाल, निवासी सक्ती को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला इकाई में मुख्य आयुक्त के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त तक नियुक्ति (वारंट) प्रदान की गई है। उक्त जानकारी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छग के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
शक्ति जिले में अंकित अग्रवाल की जिला मुख्य आयुक्त के रूप में नियुक्ति होने पर जहां जिले के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, वहीं उपरोक्त नियुक्ति का पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभाग प्रमुखों को भी प्रेषित किया गया है, ज्ञात हो की भारत स्काउट गाइड शिक्षा विभाग के अधीनस्थ कार्य करने वाली एक बड़ी संस्था है, जिसमें स्काउट गाइड के अंतर्गत जहां प्रत्येक सरकारी तथा निजी स्कूलों में विद्यार्थियों में स्काउटिंग की भावना जागृत करने की दिशा में निरंतर पहल की जाती है, तो वहीं समय-समय पर स्काउटिंग के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाए जाते हैं, तथा अंकित अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा है कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय ने उन पर जो यह जिम्मेदारी सौंपी है वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे एवं शक्ति जिले में स्काउटिंग के कार्य को गति देंगे तथा प्रत्येक स्कूलों में स्काउटिंग की अनिवार्यता के लिए पहल करते हुए शिक्षा विभाग के सहयोग से इस गति देंगे।
ज्ञात हो की अंकित अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संस्थाओं में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर रहे हैं, तथा वे पूरे शक्ति जिले में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, तथा पूर्व में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति के भी नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।




