भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में संगठन चुनाव पर कार्यशाला का हुआ आयोजन, सभी मंडलों में चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी के नामों की हुई घोषणा

सक्ती। भाजपा जिला कार्यालय सक्ती में संगठन चुनाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशालाम ें सर्व प्रथम भारत माता एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी दीनदयाल के तैल चित्रों के समक्ष दीप जलाकर चुनाव कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी कृष्णा रॉय ने पार्टी चुनाव के विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए सक्ती जिले के सभी मंडलो में चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी के नामो की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम सभी बूथो के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा पश्चात मंडलो के अध्यक्ष चुने जावेंगे। इस हेतु जिम्मेदारी भी बाटी गई है फिर जिले का चुनाव होगा जिसमें भाजपा सक्ती के जिला अध्यक्ष चुने जाएंगे। यह जिला स्तर के चुनाव की अंतिम प्रक्रिया होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने अपनी बात कही।
जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि संगठन चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करता है आज यदि कोई बूथ अध्यक्ष है वह बदल जायेगा। मंडल अध्यक्ष चुनकर आएगा यहा तक नया जिला अध्यक्ष भी चुनाव से ही बनना है । इसके लिए चुनाव अधिकारी एवं सहचुनाव अधिकारी की नियुक्त किये गए हंै। कार्यशाला में जिले में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया गया साथ ही दिए गए लक्ष्य अनुसार सक्रिय सदस्य बनाये जाने मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों से अपील की गई।
कार्यशाला में मुख्य रूप से सक्ती जिला चुनाव अधिकारी कृष्णा रॉय प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर पीताम्बर पटेल भूषण चंद्रा जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश साहू भुवन भास्कर यादव कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव जिला चुनाव सह अधिकारी नेतराम चंद्रा घनश्याम साहू जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सक्ती नगरमंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल प्रेम पटेल संतोष राठौर प्रभाष सिंग भूपेंद्र पटेल चंद्रकुमार चंद्रा घासीराम अग्रवाल रुद्र मेहर घसिया राम यादव सभी मंडलो के महामंत्री उपस्थित रहे कार्यशाला में बताया गया कि सक्ती जिले में अभी तक एक लाख बारह हजार प्राथमिक सदस्य बन चुके है। कार्यशाला में जिला एवं मंडलो के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जनपद जिला पंचायत नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ अपेक्षित श्रेणी के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




