छत्तीसगढ़

नगर पालिका सक्ती का सामुदायिक भवन होगा वातानुकूलित : विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन की मांग पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी 5 लाख की स्वीकृति, गेवाडीन ने डॉ. महंत को बताया ‘विकास पुरूष’

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती के सामुदायिक भवन को वातानुकूलित बनाने नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग जब विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत तक पहुंची तो बिना विलंब किए उन्होंने तत्काल इसे वातानुकूलित बनाने 5 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। जनकल्याण के प्रति सदैव सजग एवं गंभीर डॉ. महंत की इसी कार्यशैली से प्रभावित होकर विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने उन्हें विकास पुरूष की संज्ञा दी है।

विदित रहे कि उक्त सामुदायिक भवन में वर्ष भर सर्व समाज के विविध सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस भवन में वातानुकलित कमरे नहीं होने के कारण बुकिंग करवाने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में काफी परेशानियां होती थीं, जिसे देखते हुए विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत यहां 10 कमरों में एयर कंडीशन लगाने की की दिशा में ध्यान आकृष्ट कराया गया, जिसे बिना विलंब किए तत्काल सहमति प्रदान कर दी गई।

स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने शहरी क्षेत्र में अपने विधायक के रूप में आम जनता तथा नागरिकों को सुविधा मुहैया करवाने की सोच से अपने प्रतिनिधि के रूप में विगत दिनों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया था। नरेश गेवाडीन ने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होते ही जहां शक्ति शहरी क्षेत्र में आम जनता की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल की, वहीं उन्होंने नगर पालिका परिषद सक्ती के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद शहर के गौरव पर मार्ग पर दशकों पुराने सामुदायिक भवन जो कि नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा संचालित है, इस भवन को प्रारंभ में प्रथम तल बनाया गया था तथा विगत वर्षो में इसकी दूसरी मंजिल का भी निर्माण किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि की मांग पर तत्काल महंत जी ने गंभीरता से लेते हुए अपनी विधायक निधि से 500000/-रुपये की स्वीकृति प्रदान की है तथा दीपावली पर्व पर महंत जी की इस पहल से जहां शहर की जनता ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है, वहीं यह भवन जिले के विभिन्न स्थानों के लोगों के उपयोग में आता है।

Related Articles