छत्तीसगढ़

दीपावली के अवसर पर घिवरा में श्रीराम लीला का किया जा रहा मंचन

सक्ती – मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत घिवरा में दीपावली के अवसर पर श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है. कार्यक्रम दशहरा मैदान में रात्रि 8 बजे से 12 तक आयोजित की जाती है, जिसे देखने ग्रामीणों का तांता लगा रहता है.

आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला के पूर्व डायरेक्टर स्व. श्यामगोपाल कश्यप (शिक्षक) स्व. विशेश्वर कश्यप (शिक्षक), स्व.भुनेश्वर कश्यप (शिक्षक), स्व.प्रभात कश्यप, स्व.रामकृष्ण देवांगन की स्मृति में श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है. श्री राम लीला 27 अक्टूबर से प्रारंभ हुई है आगामी 2 नवम्बर तक आयोजित होगा.

श्री राम लीला मंचन के लिए पुराने व नए पात्रों का रिहर्सल पन्द्रह-बीस दिन पहले से चल रहा था. आयोजन को लेकर जय दुर्गे श्री राम लीला मंडली घिवरा के सदस्यों एवं ग्रामवासी खुशी का माहौल है.

Related Articles