छत्तीसगढ़

अन्नकूट पर्व : सक्ती के श्रीराम मंदिर एवं राधा कृष्ण मंदिर में हुआ महाप्रसादम का आयोजन, गोवर्धन जी की हुई पूजा अर्चना

सक्ती। शहर में 2 नवंबर को श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर में दोपहर समय अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां दोपहर भगवान गोवर्धन जी की पूजा-अर्चना के साथ ही भोग प्रसाद लगाया गया। उसके बाद अन्नकूट महाप्रसादम का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें लोगों की भीड़ लगी रही तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में आयोजित अन्नकूट के इस महाप्रसादम कार्यक्रम में मंदिर समिति सहित मोहल्ले के धर्म प्रेमी मौजूद रहे। भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने में काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी वही श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी- सदस्य इस महाप्रसाद के कार्यक्रम में मौजूद रहे। भगवान राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना के साथ ही महाभोग का प्रसाद लगाया गया। शहर वासियों ने मंदिर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया वहीं 2 नवंबर को घरों में भी गोवर्धन जी की पूजा अर्चना हुई ।लोगों ने बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ भगवान गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की तथा उनकी आराधना की।

सक्ती शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में विगत लगभग कई दशकों से यह परंपरा रही है कि अन्नकूट के प्रसाद कार्यक्रम में शहर वासी अपने-अपने घरों से यथाशक्ति अनाज एवं सब्जी लेकर आते हैं तथा उस अनाज एवं सब्जी को अन्नकूट के प्रसाद में मिलाया जाता है तथा इस परंपरा का निर्वहन आज भी नागरिक कर रहे हैं एवं यह परंपरा दशकों से चली आ रही है जिसके चलते श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ प्रसाद लेने के लिए लगी रहती है एवं लगभग 5000 की संख्या में लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles