छत्तीसगढ़

डॉ. चरण दास महंत ने बाबूजी स्व. बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सभी ने स्व. बिसाहू दास महंत के योगदान को किया याद, बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व महंत समर्थक रहे मौजूद

सक्ती। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरण दास महंत ने नगर के हृदय स्थल में स्थित स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान में अपने पिता, स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाड़ीन, सुरेश अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, सुदेश शर्मा, त्रिलोक चंद्र जायसवाल, महबूब भाई, भुरु अग्रवाल, कालू अग्रवाल, हाजरा बेगम, पीयूष राय, मनोज जायसवाल, कन्हैया यादव और राजेश शर्मा (घड़ी) समेत बड़ी संख्या में महंत समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles