छत्तीसगढ़

धनतेरस और दीपावली का सजा बाजार : खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

सक्ती। दीपावली पर्व की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से होगी। 30 को नरक चौदस और 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली) का पर्व मनेगा। वहीं एक नवंबर को गोर्वधन पूजा और दो नवंबर को भाईदूज मनेगा। उत्साह, उमंग के इस त्योहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

दीप उत्सव दीपावली त्योहार को देख लोग अपनी घर आंगन से लेकर व्यापारी प्रतिष्ठान में रंगरोगन कर त्योहार की तैयारी पूरी कर ली है। अब दो दिन बाद दिवाली जिसे देख लोग अब खरीदारी करने बाजार पहुच रहे हैं। दीपावली का बाजार सज कर गुलजार हो चुका है। लोग अभी से खरीदारी करने में जुट गए है । दीपोत्सव और धनतेरस का त्योहार को लेकर शहर का बाजार सजधज कर तैयार हैं।

मॉल्स और बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लग रही हैं. दुकानों के डिस्प्ले स्पेस को आकर्षक कोटेशन और रंग-बिरंगे सामानों से सजाया गया है और हर ओर ऑफर तथा डिस्काउंट्स की भरमार हैं. खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज के सेक्टर में इन दिनों खरीदारी जोरों पर हैं। सडक़ों और चौक-चौराहों पर भी फुटपाथी दुकानें सज चुकी हैं. मेन रोड से लेकर बाजार तक रंग-बिरंगी और झालरों की चमक से लाइट्स बाजार जगमगा रहे हैं। आटो मोबाइल लाइन में अभी से तेजी आ गई है। दोपहिया वाहन से लेकर चार पाहिया वाहन पहले से बुक कराए जा चुके हैं। बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों और झालर मोमबत्ती से लेकर 1 दीपक और मूर्तियों तक के व्यवसायी इन दिनों दीपावली और धनतेरस पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं। घर की पेंटिंग हो या नए वाहन, 1 मिठाई हो सजावट के सामान हर व्यवसाय से जुड़े लोग इस अवसर पर अच्छा व्यवसाय करने की उम्मीद में बड़ी तन्मयता से तैयारियों में जुटे हैं।

धनतेरस पर्व पर बाजार हुआ गुलजार

धनतेरस को लेकर शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फूल, मिठाई, बर्तन, गहने, गाड़ी आदि हर तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग तैयारी कर चुके हैं। कपड़ों और सजावट के सामान की मांग बढऩे लगी है। सोने व चांदी के सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं। लोग धनतेरस और दिवाली को लेकर पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। शहर के सभी शॉपिंग मार्ट में ऑफर की भरमार है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की अपील

श्यामसुंदर अग्रवाल
अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, सक्ती

शहर में दीपावली पूजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की दुकानें लगायी गई हंै जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दीप पर्व के शुभ अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी ऑनलाइन खरीदी की अपेक्षा अपने शहर के दुकानों से अधिक से अधिक खरीदी करने लोगों से अपील की है।

बाजार में बढ़ी झालरों की मांग

बाजार में झालरों की मांग बढ़ती जा रही है। इस बार स्वदेशी झालरों की मांग ज्यादा है। ऐसे में चीन में बनी हुई झालरों को लोग कम पसंद करते नजर आ रहे हैं। व्यापारी बताते हैं कि आभूषणों की 25 फीसदी अधिक खरीदारी हो सकती है, जिसे देखते हुए इस बार बाजार से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। जिस तरह लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारी में इस साल 20 से 25 प्रतिशत का उछाल नजर आ रहा है।

Related Articles