छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चों लेकर जा रही बस नदी में गिरी, लगभग 18 बच्चे बस में थे सवार, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

सकती। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पिसौद में लगभग 18 बच्चों को लेकर जा रही बस सोन नदी में गिर गई। हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
सुबह लगभग 7.30 बजे लगभग 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस ब्रिज पार करते समय अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से वैन में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही निजी स्कूल के बताए जा रहे है। फिलहाल सभी बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिल रही है।




