छत्तीसगढ़

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर बनाने की दिशा में कलेक्टर का महत्वपूर्ण आदेश, सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को मिला अतिरिक्त प्रभार

सक्ती। सक्ती जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वन की दिशा में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, कलेक्टर साहब के निर्देशानुसारकार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला सक्ती (छ.ग.) के पत्र क्रमांक / स्वास्थ्य / 2024 /2481सक्ती, दिनांक 21.10.2024 //आदेश// के अंतर्गत डॉ. संतोष कुमार पटेल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सक्ती, जिला सक्ती छ.ग. को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं कार्यालयीन कार्य के सफल संचालन हेतु प्रभारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैजैपुर, जिला सक्ती छ.ग. का अतिरिक्त प्रभार एवं वित्तीय अधिकार आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रुप से सौंपा गया है

Related Articles