छत्तीसगढ़

विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक और डाटा एन्ट्री आपरेटर के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 25 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित

सक्ती।  संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन, नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त निर्देशानुसार एवं जिला स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन उपरांत की गई अनुशंसा के आधार पर दिनांक 25 सितम्बर 2024 के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायतों में विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे तक कार्यालय, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जिला पंचायत जिला सक्ती के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आमंत्रित किया गया था।

उक्त भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा परीक्षण उपरांत पात्र अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। प्रकाशित सूची के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई दावा आपत्ति है, तो अपना अभ्यावेदन दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सायं 5 बजे तक स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। डाक द्वारा प्रेषित दावा आपत्ति कार्यालय में अंतिम तिथि तक प्राप्त होने पर ही विचार किया जायेगा। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के संविदा रिक्त पद पर भर्ती हेतु पात्र अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के जनपद पंचायतों तथा कार्यालय परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना जिला सक्ती के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट https://sakti.cg.gov.in/ notice_category/भर्ती/ पर देखा जा सकता है।

Related Articles