
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धिंवरा के शाला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 10 खेलों को किया गया शामिल
सक्ती/जैजैपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धिंवरा के शाला मैदान में द्वि दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, बालीबाल, कुस्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिप्टिंग, रस्साकस्सी जैसे 10 खेलों को शामिल किया गया था।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो (आई.ए.एस.) जिला सक्ती के निर्देशन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का द्वि दिवसीय आयोजन दिनांक 17.10.2024 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धिंवरा के शाला मैदान में कृष्णकांत चन्द्रा जिला अध्यक्ष भाजपा, गोपी सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ संम्पूर्णानंद मिश्रा भाजपा, मण्डल अध्यक्ष हसौद परमानंद पटेल तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, सरपंच धिंवण श्रीमती दुलौरिन बाई भारद्वाज, उपसरपंच, पंच एवं ग्रामवासियोंं की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 खेलों को शामिल किया गया, जिसमें एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, बालीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिप्टिंग, रस्साकस्सी का खेल प्रमुख रहा। प्रतियोगिता में 9-18 वर्ष, 18-35 वर्ष की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मवारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धिंवरा के प्राचार्य, शिक्षक, विकास खण्ड अंतर्गत सभी व्यायाम शिक्षक एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस 18.10.2024 कों खो-खो, बालीबाल, फुटवाल, एवं वेटलिप्टिंग खेल का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खण्ड स्तर के विजेता जिला स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए।




