शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

सक्ती। शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में 15 अक्टूबर 2024 को फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें बीएससी सेकंड ईयर एवं फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के द्वारा कॉलेज के प्रथम ईयर में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर प्राचार्या डॉ. बी.डी. जांगड़े एव अन्य प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया तथा बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विभिन्न खेलों का आयोजन भी इस फ्रेशर पार्टी मे रखा गया।
प्राचार्या डॉ. बी.डी. जांगड़े, ने अपने भाषण मे कहा कि आप सभी का हम इस महाविद्यालय मे स्वागत करते है, हम आपको विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से कनिष्ठ छात्राएं अपनी वरिष्ठ छात्राओं से परिचित होकर सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं तथा कंप्यूटर साइंस के प्रो. आर. आर. खूंटे ने जीवन के विभिन्न संघर्षों को बताते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही क्योंकि जीवन मे कुछ पाना है तो अभी से उसकी मेहनत करनी होगी, तथा इस कार्यक्रम को बी.एस.सी सेकंड ईयर, बी.एस.सी फाइनल ईयर द्वारा बहुत ही अच्छा आयोजन किया गया।




