छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत विभिन्न जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर कल होंगे रवाना, शोक-श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत कार द्वारा 17 अक्टूबर, 2024 को प्रात: 09.00 बजे सी-5 शांति नगर आवास से जांजगीर हेतु प्रस्थान करेंगे, जहां प्रात: 11.30 बजे जांजगीर आगमन एवं मदनलाल अग्रवाल के नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे कार द्वारा जांजगीर से सक्ती हेतु प्रस्थान करेंगे।
दोप. 01.15 बजे नेता प्रतिपक्ष का सक्ती आगमन होगा। दोपहर 02.15 बजे सक्ती से ग्राम पिहरीद हेतु कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोप. 03.00 बजे पिहरीद आगमन एवं पं. रामसुन्दर दास द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सायं 04.00 बजे पिहरीद से दमाउदहरा (खरीपारा) हेतु प्रस्थान कार द्वारा, सायं 05.45 बजे दमाउदहरा (खरीपारा) आगमन एवं दिलचंद डनसेना के निधन पर श्रद्धांजलि हेतु सम्मिलित होंगे। सायं 06.15 बजे दमाउदहरा से ग्राम गहरीनमुड़ा हेतु प्रस्थान कार द्वारा, सायं 06.30 बजे गहरीनमुड़ा आगमन एवं स्व. श्री चेतन प्रसाद दुबे के निधन पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि हेतु सम्मिलित होंगे। इसके बाद ग्राम जोबा में माँ. काली मंदिर दर्शन सायं 08.00 बजे, गहरीनमुड़ा से कोरबा हेतु कार द्वारा रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान करेंगे।

18 अक्टूबर, 2024 को प्रात: 10.30 बजे कोरबा से चिरमिरी हेतु प्रस्थान करेंगे। दोप. 01.30 बजे चिरमिरी में वे नगर पालिका निगम द्वारा आयोजित स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान के लोकार्पण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छ.ग सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग के साथ सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं.04.00 बजे चिरमिरी से मनेंद्रगढ़ हेतु प्रस्थान कार द्वारा करेंगे।

सायं.04.30 बजे मनेंद्रगढ़ आगमन एवं स्व. रामानुज अग्रवाल के स्वर्गवास पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि हेतु सम्मिलित होंगे। हरजीत छाबड़ा जी के बड़े भाई स्व. रंजीत छाबड़ा के स्वर्गवास पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम करेगे। दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 प्रात: 11.00 बजे मनेंद्रगढ़ से नागपुर, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु प्रस्थान नागपुर आगमन एवं स्व. श्री बी.पी.सिंह के स्वर्गवास पर शोक में कार द्वार प्रात: 11.30 बजे संवेदना एवं श्रद्धांजलि हेतु सम्मिलित होंगे।

डॉ. महंत दोपहर 12.00 बजे नागपुर से बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया हेतु कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोप. 01.00 बजे बैकुण्ठपुर आगमन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छ.ग सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफलांग जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 04.00 बजे कार द्वारा बैकुण्ठपुर से रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

Related Articles