हास्य कवियों का अद्भुत संगम : पीजी ब्यायस द्वारा विराट दशहरा एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 13 अक्टूबर को

बाराद्वार। पीजी ब्यायस द्वारा विराट दशहरा एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 13 अक्टूबर को जैजैपुर रोड शिवांश पेट्रोलियम के सामने बाराद्वार में किया गया है। रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 8.30, रामजी का राज्याभिषेक, विशाल रावण का पुतला, भव्य आतिशबाजी के अलावा रात्रि 9 बजे आयोजित कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र होंगे। हास्य कवि सम्मेलन में देश के विख्यात कवियों द्वारा हास्य रस से भरपूर कविताओं, व्यंग्यात्मक रचनाओं, गीतों आदि की भव्यी प्रस्तुति देकर दर्शकों को हंस-हंसकर लोट पोट होने पर मजबूर कर देंगे।
हास्य रस से लबरेज काव्य पाठ से श्रोताओं को गुदगुदाते हुए कवि सम्मेलन की खूबसूरत होगी, जिसमें श्वेता सिंह (गीत गजल, वडोदरा), रामानंद त्रिपाठी (हास्य व्यंग्य कवि बेमेतरा), पद्य लोचन शर्मा (मुंहफट हास्य कवि, राजनांदगांव), किशोर तिवारी (गीतकार, भिलाई) मयंक शर्मा (भिलाई) जैसे प्रख्यात कवियों एवं हास्य कलाकार अपनी कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि कमलेश जांगड़े, सांसद जांजगीर चांपा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी। अतिथिगणों में पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा, जिप जांजगीर चांपा सभापति गगन जयपुरिया, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, सक्ती जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रीतम टेक्टर सक्ती के टिकेश्वर गबेल, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रभात सिंह ठाकुर को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है।




