छत्तीसगढ़
श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का आयोजन 13 अक्टूबर को, लगेंगे श्याम बाबा के जयकारे

सक्ती। सक्ती के श्री राधा कृष्ण मंदिर में आगामी 13 अक्टूबर 2024 दिन- रविवार को रात्रि 7:30 बजे से श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है,जिसमे रात्रि 7:30 से बाबा की ज्योत एवं भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ होगा, तो वही रात्रि 11:30 बजे खाटू श्याम जी की आरती संपन्न होगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में बाबा को रिझाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक संदीप शर्मा एवं शुभम- कुश की जोड़ी मौजूद रहेंगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों को सह परिवार 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा के दरबार में दर्शन करने ज्योत का लाभ एवम भजनों का आनंद लेने की अपील की है।




