महामाया देवी के दरबार में आज पूजा-अर्चना करेंगे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब द्वारा आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज शाम 6 बजे जांजगीर से सडक़ मार्ग से सक्ती पहुंचकर मां महामाई दाई मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेकेंगे एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे, तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत शक्ति की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं मित्र क्लब शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नवरात्रि पर्व के रास गरबा कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने दी है।
विदित रहे कि सक्ती के शुभम ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि पर्व पर रास गरबा कार्यक्रम में पहुंचकर कई वर्षों से निरंतर डॉ.चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत वहां आयोजन समिति सहित आगंतुक सभी सदस्यों का भी उत्साह वर्धन करते हैं। डॉ. महंत के सक्ती आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन एवं वर्तमान शाखा अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में टीम के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।




