छत्तीसगढ़
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर शहर में भारी वाहनों का 13 अक्टूबर तक प्रवेश प्रतिबंधित, रात्रि दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी छूट

सक्ती। नवरात्र पर्व पर सक्ती शहर में 03 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है, लेकिन व्यावसायिक कामकाज अवरूद्ध न हों, इसे ध्यान में रखते हुए रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर छूट प्रदान की गई है।

इसी तरह चंद्रपुर के लिए रूट डायवर्टेड किया गया है। रायगढ़ तरफ से आने वाले भारी वाहन कोड़ातराई पुसौर, सरिया मार्ग से जावेगी। सारंगढ़ तरफ से आने वाली भारी वाहन टिमरलगा तिराहा से परिवर्तित होकर सरिया पुसौर, कोड़ातराई मार्ग से रायगढ़ जावेगी। रायगढ़, डभरा तरफ से आने वाले दर्शनार्थी अपना वाहन थाना के सामने पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करके दर्शन हेतु मंदिर जावेंगे। सारंगढ़ तरफ से आने वाले दर्शनार्थी नाथलदेवी पार्किंग में अपना वाहन पार्क करके दर्शन हेतु जावेंगे।




