स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रो लीवर विशेषज्ञ डॉ. एम. महेश सिंह प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को देंगे सेवाएं

सक्ती। श्री गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ लाईफ केयर हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रो लीवर विशेषज्ञ अब सक्ती में भी अपनी सेवाएं देंगे। लीवर एवं पेट से संबंधित जटिल बीमारियों के उपचार के लिए अब मरीजों को राजधानी या अन्य प्रदेशों का चक्कर काटने के बजाय नगर में ही चिकित्सा विशेषज्ञ की सुविधा मिलने से राहत मिल सकेगी।
वार्ड नं 2, बाराद्वार रोड सक्ती में स्थित स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एंडोस्कोपी पद्धति द्वारा लीवर एवं पेट की संपूर्ण जांच हो सकेगी, जहां श्री गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ लाईफ केयर हॉस्पिटल के जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एम. महेश सिंह की ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। वे प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।
लीवर एवं पेट से संबंधित बीमारियों जैसे पीलिया, पेट में पानी भरना, उल्टी दस्त, कब्ज, बार-बार दस्त, पेट में लंबे समय से दर्द, खट्टी डकार आना, बदहजमी, आंत में रूकावट, खाना निगलने में दिक्कत, पैंक्रियाज में सूजन, फैटी लीवर, पेट का कैंसर, पेट साफ न होना, खून की उल्टी जैसे जटिल रोगों के त्वरित निदान के अलावा दूरबीन पद्धति से लीवर नली के स्टोन निकालने, आहार नली को चौड़ा करने, खून की नसों को बांधने व गले में फंसे सिक्के आदि निकालने संबंधी समस्याओं के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल में अग्रिम पंजीयन हेतु मो. नं. 8770409096 पर संपर्क किया जा सकता है।




