छत्तीसगढ़

अग्रसेन जयंती समारोह की बूगी-बूगी प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल हुए सीए दिनेश अग्रवाल, प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बाल विकास की राष्ट्रीय चैयरमेन श्रीमती अरुणा अग्रवाल भी हुई शामिल, कहा- अग्रवाल समाज एकता की मिसाल

सक्ती। जिला मुख्यालय जांजगीर-चाम्पा के श्री अग्रसेन भवन नैला में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़े के अंतर्गत बूगी वूगी की डांस प्रतिस्पर्धा में बिलासपुर शहर के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित सीए दिनेश अग्रवाल बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बाल विकास की राष्ट्रीय चैयरमेन श्रीमती अरुणा अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत समिति द्वारा जांजगीर शहर में सुंदर एवं भव्य आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से अग्रवाल समाज पूरी दुनिया में दान वीरता एवं अपने सेवा कार्यों के लिए पहचान रखता है। अग्रवाल समाज नैला जांजगीर द्वारा अतिथि सीए दिनेश अग्रवाल का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभागियों ने एक से बढक़र एक अपनी प्रस्तुति दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान सीए दिनेश अग्रवाल ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए बधाई दी, बाल विकास की राष्ट्रीय चैयरमेन श्रीमती अरुणा अग्रवाल ने भी कहा कि आज नैला जांजगीर का अग्रवाल समाज एकजुटता के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती के दौरान जो कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वे सभी काबिल-ए-तारीफ हंै। इस आयोजन के लिए अरुणा अग्रवाल ने पूरी समिति को बधाई दी।

Related Articles