महानगरों की तर्ज पर आज रात 8 बजे से शुभम भवन में ‘म्यूजिकल अंताक्षरी’ प्रतियोगिता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष व प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा ऐतिहासिक आयोजन

सक्ती। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 के अवसर पर शहर में विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। शुभम भवन सक्ती में कार्यक्रम प्रभारी व अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में महानगरों की तर्ज पर आज रात 8 बजे से ‘म्यूजिकल अंताक्षरी’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शुभम भवन सक्ती में आयोजित ‘म्यूजिकल अंताक्षरी’ प्रतियोगिता बजर राउंड के साथ होगी, वहीं खेल के नियम कार्यक्रम स्थल पर ही बताए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रूपये निर्धारित है। कार्यक्रम प्रभारी अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में श्री अग्रवाल ने कहा कि सक्ती में महानगर की तर्ज पर यह ऐतिहासिक आयोजन है, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस प्रतियोगिता को लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।




