छत्तीसगढ़

गिरोधपुरी धाम से कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का हुआ शुभारंभ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राठौर हुए शामिल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत एवं पीसीसी अध्यक्ष से हुई मुलाकात

सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 सितंबर से छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरोधपुरी धाम से सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया तथा इस न्याय यात्रा में जांजगीर चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित राठौर भी शामिल होने पहुंचे तथा अमित राठौर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से मुलाकात कर उनसे न्याय यात्रा को लेकर चर्चा भी की।

अमित राठौर ने कहा कि आज न्याय यात्रा के शुभारंभ दिवस हजारों की संख्या में गिरोधपुरी धाम में कांग्रेस के लोग पहुंचे हुए थे तथा यह न्याय यात्रा गिरोधपुरी धाम से प्रारंभ होकर राजधानी रायपुर तक संचालित होगी एवं दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दिवस इस न्याय यात्रा का विराम होगा।

अमित राठौर ने बताया कि 27 सितंबर को न्याय यात्रा के शुभारंभ दिवस प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जहां पवित्र धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में भी दर्शन एवं पूजा अर्चना की तथा गिरोधपुरी धाम से यह यात्रा प्रारंभ हुई है तथा पूरे प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस जन बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles