श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 : प्रतिदिन वृक्षारोपण के माध्यम से दिया जा रहा सेवा का संदेश

सक्ती। सक्ति शहर में श्री अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2024 जहां ऐतिहासिक रूप ले चुका है, वहीं समाज के सभी वर्गों के लिए आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं मेंं भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, साथ ही प्रतिदिन अग्रवाल समाज के द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य कर सेवा का संदेश भी दिया जा रहा है।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल,अमर अग्रवाल (गिरिराज) राजेश अग्रवाल ऋषि गोयल,मांगेराम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल के अलावा कई अग्र बंधुओं द्वारा विगत 18 सितंबर से वृक्षारोपण का पुनीत कार्य आरंभ किया गया है, जो 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन पितरों की याद में अनवरत् चलता रहेगा। अग्रसेन जयंती महामहोत्सव के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा प्रारंभ किए इस महा अभियान में समाज के लोग झमाझम बारिश के बावजूद छाता लगाकर वृक्षारोपण में जुटे हुए हैं। इसी श्रृंखला में आज मुक्तिधाम, आत्मानंद स्कूल, कसर पारा, सदर स्कूल समेत कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के बीच वृक्षारोपण किया गया।




