छत्तीसगढ़

श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में गुपचुप खाओ एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, लोगों ने उठाया आनंद

सक्ती। अग्रवाल सभा सक्ती, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती एवं अग्रवाल महिला मंडल समिति सक्ती के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजकों संजय रामचंद्र,अजय अग्रवाल अज्जू, मनोज बंसल एवं कार्यक्रम प्रभारियों हरिश्चंद्र कालू, विनोद खेतान, अरविंद खेतान नूरी, रूपेश कथुरिया, संतोष गुड्डू, गोविंद अग्रवाल क्रेशर के कुशल नेतृत्व में कुर्सी दौड़ सभी वर्गों के लिए एवं गुपचुप खाओ प्रतियोगिता सभी वर्गों के लिए आयोजित हुई। गुपचुप खाओ प्रतियोगिता का सबने भरपूर आनंद उठाया।

प्रतियोगिता में शामिल 56 प्रतियोगियों ने 1 मिनट के अंदर स्वयं से गुपचुप का मसाला और पानी भरकर गुपचुप खाया। 1 मिनट में सर्वाधिक 19 गुपचुप दो प्रतिभागियों ने खा लिया, जिसके लिए टॉस उपरांत प्रथम एवं द्वितीय विजेता घोषित किया गया जिसमें प्रथम विकास अग्रवाल पिंटू पिता मुनिराम अग्रवाल एवं द्वितीय कान्हा पिता दिनेश कथूरिया रहे।

इसी प्रकार कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में 158 लोगों ने भाग लिया था जिसमें प्रथम श्रीधा अग्रवाल पिता अरुण अग्रवाल एवं द्वितीय रतिराम रत्तू पिता गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल रहे। जिस पर श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू,सचिव मनीष कथूरिया एवं कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल के साथ कार्यक्रम प्रभारीयो ने दोनों प्रतियोगिता में आए प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं का सम्मान किया।

 

Related Articles