छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने किया 21 सितम्बर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान

सक्ती। कवर्धा में हुए दोहरे हत्याकांड के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा 21 सितम्बर शनिवार को जिले में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में बढ़ रही हिंसात्मक घटनाओं और अपराधों को लेकर आवाज़ बुलंद कर न्याय की मांग को शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया है।

प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे पीसीसी चीफ और भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है. पीडि़त परिवार से मुलाकात के बाद दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था के फेल होने के विरोध में हम 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान कर रहे हैं. परिवार से मुलाकात के बाद जेल में बंद आरोपियों से मिलने भी कांग्रेस का दल पहुंचा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. कवर्धा कांड के दोषियों को सजा मिले और जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए.

21 सिंतबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में अपराध को रोकने में ये सराकरनाकाम साबित हो रही है. प्रदेश में डर और भय का माहौल बनता जा रहा है. महिलाएं, माताएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं. गृहमंत्री का ये क्षेत्र उनसे अपना विधानसभा क्षेत्र तक नहीं संभल रहा है. सरकार की नाकामियों को देखते हुए हमने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है. प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और गृहमंत्री के खिलाफ ये बंद है.

भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ ने इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को भी बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू के मकान को आग के हवाले कर दिया गया. सरकार को चाहिए कि जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज हो. कांग्रेस ने शिव प्रसाद साहू की मौत का मुद्दा भी उठाया और जांच की मांग की.

Related Articles