स्थापना वर्षगांठ के मौके पर जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों के लिए आवास हेतु सरकारी भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

सक्ती। जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की स्थापना वर्षगांठ के मौके पर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा और तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर श्री तोपनो को अवगत कराया कि प्रदेश के अन्य जिलों में पत्रकारों के लिए आवास हेतु शासकीय भूमि न्यूनतम दर पर उपलब्ध करवाई जा रही है। जिले के पत्रकारों को भी इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। इस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करने की बात कही, वहीं बुधवारी बाजार में अधूरे सडक़ निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में अवगत कराने पर कलेक्टर ने सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा से हुई आत्मीय मुलाकात
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आईपीएस पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं गिनाईं तो उन्होंने बड़ी ही आत्मीयतापूर्वक इसे सुना और जिला मुख्यालय के थाने में आम जनता की समस्याओं के लिए पुरानी संचार व्यवस्था के तहत लैंडलाइन फोन प्रारंभ करने के आग्रह पर तत्काल अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर मंगलवार तक पुलिस थाना शक्ति में लैंडलाइन फोन की सेवा प्रारंभ करने के दिशा निर्देश दिए। शहर के बुधवारी बाजार में देसी शराब दुकान एवं आसपास शाम होते ही असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा हुई जिस पर एसपी मैडम ने उपरोक्त स्थल पर पुलिस विभाग के अधिकारियों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि शक्ति शहर की चारों दिशाओं एवं शहर के प्रमुख मार्गो में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की एक योजना पुलिस प्रशासन कर रहा है तथा यह कार्य सभी के सहयोग से ही संभव हो सकता है, साथ ही एसपी मैडम ने शक्ति शहर सहित अन्य स्थानों पर विगत महीनो में हुई चोरी की घटनाओं पर भी लगातार मॉनीटरिंग कर सफलता की दिशा में प्रयास करने की भी बात कही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल से भी यूनियन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल से मुलाकात कर जिले में चोरी की घटनाओं सहित बुधवारी बाजार क्षेत्र में शाम होते ही असामाजिक तत्वों की लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण की मांग रखी।
तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह से भी मिले यूनियन के पदाधिकारी
यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया, साथ ही शहर में पत्रकारों के लिए अन्य जिलों की तरह शासकीय भूमि आवास हेतु आवंटित करने की मांग की। पूर्व में भी की गई मांग का भी स्मरण कराया, जिस पर शक्ति तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह ने इस संबंध में शासन से आवश्यक दिशा निर्देश लेकर पहल करने का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई शक्ति के 20 सितंबर को मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के प्रदेश महासचिव कन्हैया गोयल, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जिला पदाधिकारी कमल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी राहुल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।




