
सक्ती। हाल चाल पूछने पर तमाचा जड़ दिए जाने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर लिया है।
उक्त घटना ग्राम असौंदा की है, जहां प्रार्थी बृज किशोर केंवट ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की शाम लगभग 7.30 बजे वह गांव के ईश्वर सिंह पटेल के दुकान के पास बैठा था। उसी समय गणेश विसर्जन कर चेतन पटेल आया तब उसने उसका हाल चाल पूछा। इतने में गुस्साए चेतन ने बृजकिशोर के गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। इतना ही नहीं, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और पास में रखे लकड़ी बत्ते से प्रार्थी के सिर को वार कर उसे संघातिक चोटें पहुंचाई। बहरहाल प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी चेतन पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) , 296, 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है।




