छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रधान आरक्षक अश्वनी जायसवाल को किया निलंबित

सक्ती। मालखरौदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 अश्वनी जायसवाल द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगों को संरक्षण दिए जाने की निरंतर शिकायत मिलने के उपरांत सक्ती जिले की पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

19 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 18 सितंबर 2024 को प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 अश्वनी जायसवाल थाना मालखरौदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में उक्त प्रधान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles