
सक्ती। नगर में उत्साह और उमंग के साथ लोग ढोल-ढमाकों और डीजे की धुन पर झूमते नाचते हुए, भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में एचसीएस चाइल्ड क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा ‘सक्ती चा राजा’ के रूप में स्थापित गणपतिजी का धूूमधाम से मां महामाई तालाब में विसर्जन किया गया। विदित रहे कि यहां कई वर्षों से निरंतर श्रीगणेश जी की स्थापना कर भव्य रूप से प्रतिदिन पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम किया जाते रहे हैं। आकर्षक झालरों और रोशनी से पूरा शहर सुसज्जित हो उठता है।




