छत्तीसगढ़

साहू समाज आभार एवं अलंकरण समारोह कार्यक्रम का का हुआ आयोजन

आभार एवं अलंकरण समारोह साहू समाज को एक दिशा-एक सूत में बांधने का प्रयास : विधायक बालेश्वर साहू

सक्ती। जिले की नगर पंचायत जैजैपुर के सद्भभावना भवन में जैजैपुर विधायक एवं साहू समाज के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने साहू समाज आभार एवं अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू, अध्यक्षता कसडोल विधायक संदीप साहू ने किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने कर्मा माता के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना करके की, तत्पश्चात साहू समाज के 250 निर्वाचित पदाधिकारी और पत्रकारों को साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू ने कहां की जैजैपुर में साहू समाज आभार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जो काफी प्रशंसनीय है, साहू समाज की सोच है कि साहू समाज सभी समाज का सम्मान करे और सभी समाज को लेकर चले इसी के साथ साहू समाज आगे बढ़ रहा है।

वही, कार्यक्रम के आयोजक जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि साहू समाज आभार एवं अलंकरण समारोह के माध्यम से एक दिशा, एक सूत में बांधने और संजोने का प्रयास किया गया. इस कार्यक्रम से लगा की समाज में किसी भी प्रकार की विखंडता नहीं है, समाज एक धारा में बहने के लिए तैयार है.

Related Articles