सक्ती के भाजपाइयों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया हार्दिक स्वागत, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

सक्ती। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जिले भर में ईद-मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर खुदा से अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मिलादुन्नबी की बधाई दी, वहीं भाजपाइयों ने भी जुलूस-ए-मोहम्मदी का हार्दिक स्वागत किया। स्थानीय मुस्लिम समाज ने अमन-शांति एवं मानवता के दूत पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.अ.) का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरानुसार हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया। समाजजनों ने जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर खुशी का ईजहार किया। जुलूस का कई जगह पुष्पवर्षा एवं मिठाइयों व शरबत से स्वागत किया गया। समाजजनों द्वारा पर्व पर एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। जुलूस का अन्य धर्मावलम्बियों ने भी स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्र्द की मिसाल पेश की।
नगर के सुन्नी मुस्लिम भाईयों के द्वारा ईस्लाम के आखिरी नबी पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के मौके पर जामा मस्जिद सक्ती से जुलुस-ए-मोहम्मदी निकाली गई । जामा मस्जिद से नगर भ्रमण करने के दौरान सक्ती के मुस्लिम भाईयो के द्वारा समस्त दुकानों और आस पास के लोगो को गुलाब का फूल भेंट कर आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की गई। जुलूस के नगर भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक के पास पहुंची तो वहां भाजपा अल्पसंख्यक के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी, जहां जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैयद आबिद, महामंत्री शाहिद बॉक्स, उपाध्यक्ष सलीम खान मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव झुग्गी झोपड़ी प्रपोज्ड रंजन सिंह मनोज सिसोदिया अधिवक्ता एवं मनोज सोनी भी मौजूद रहे, वहीं आगे बढ़ते हुए जुलूस का पुरानी हटरी धर्मशाला के पास अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल मनीष कथुरिया रमेश अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश अग्रवाल गेवाडिन एवं काफी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने हार्दिक स्वागत किया।
जामा मस्जिद सक्ती पहुचने पर हुजुर की शान में सक्ती के पेशईमाम हजरत मोईन रजा के द्वारा उम्दा आवाज मे सलाम पढी गई। तत्पश्चात मुल्क की अमन चैन व शांति की दुआ अल्लाह के बरगाह मे सभी मुस्लिम भाईयों ने हाथ उपर उठाकर दुआएं मांगी गई। इस अवसर पर सुन्नी मुस्लिम जमात के हाजी तैय्यब अली रिज्वी, हाजी वाहेद खान, हाजी मुनव्वर वारसी, हाजी गुलाम नबी, भाई महबूब खान, शम्स तमरेज खान, रिजवान खान, आजम खान, राजा भाई, हज्जा भाई, जमाल खान, सुल्तान खान, रमजान खान, सुलेमान खान,बंटी भाई, रज्जब अली, रज्जाक अली, फैजान खान, सोनु खान, शाबा खान, सुहैल खान, रूस्तम खान, राशीद खान, हफिज खान, इकबाल खान, जावेद खान, सकिल अहमद, करीम खान, गुलाम मनिहार, नासिर हुसैन, शफिक अहमद, तैय्यब खान, दानीश खान, इम्तियाज खान, गनी वकील, अलीम खान, ऐजाज खान, अयाज खान, पिन्टू खान, असलम खान, राजु खान,साजिद खान, वाजीद खान, आबिद खान,छोटु खान सहित समस्त नगर के मुस्लिम भाइयों ने जुलूस मे शिरकत की।
इस अवसर पर नगर के पुलिस प्रशासन के जवान सहित महिला पुलिस भी पुरे जुलूस में मुस्तैद दिखाई दिए। जुलुस जामा मस्जिद सक्ती पहुचने पश्चात तमाम नबीयो के सरदार हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम एवं गौस-ए-पाक की मुए मुबारक की जियारत करवाई गई जिस पर जुलुस पर शरीक तमाम मुस्लिम भाईयों के द्वारा पाक साफ होकर व वजु कर दुरूद शरीफ पढ़ते हुए हुजुर की मुए मुबारक की जियारत करते हुए ईद मिलादुन्नबी की मुबारक़बाद मौके पर अपनी-अपनी, ख्वाहिशे, मुराद मांगी गई। इस अवसर पर नगर निरीक्षक बृजेश तिवारी के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने शहर में शांति और सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई।




