छत्तीसगढ़

अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे बसना विधायक संपत अग्रवाल से हेल्पिंग हैंंड्स क्लब की टीम ने की मुलाकात, संरक्षक मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव उदित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु अग्रवाल भी रहे मौजूद

रायपुर। बालाजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हेल्पिंग हैंड्स क्लब के मार्गदर्शक एवं संस्था के प्रेरणास्त्रोत विधायक संपत अग्रवाल से संस्था के सदस्यों ने मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

इस दौरान हैंड्स टीम के संरक्षक मनोज गोयल (खरसिया), अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव उदित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु अग्रवाल ने भी विधायक संपत अग्रवाल से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। संस्था के संरक्षक मनोज गोयल ने आशा व्यक्त की कि चाचाजी संपत अग्रवाल जल्द स्वस्थ्य होकर पुन: जनसेवा के कार्यों में जुट जाएंगे।

Related Articles