राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सक्ती जिले के चयनित छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम करें रोशन : श्यामसुंदर अग्रवाल

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 32 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन, झण्डी दिखाकर वाहनों में किया गया रवाना
सक्ती। राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सक्ती जिले से चयनित 32 छात्र-छात्राओं को वाहनों में झण्डी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। संघ के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के समक्ष एथलेटिक्स संघ सक्ती जिले के पदाधिकारियों द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को जलपान पश्चात् शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया है।
मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि सक्ती जिले से 32 छात्र छात्राएं बिलासपुर में जिला स्तरीय खेल के लिए चयनित किए गए हैं और मैं सभी खिलाडिय़ों बच्चों को शुभकामना देते हुए कहना चाहूंगा कि अपना अच्छा प्रदर्शन कर जिला सहित अपने गांव का नाम रोशन करें हमारे द्वारा लगातार जिले से अच्छे खिलाड़ी चयन हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छा प्रदर्शन कर पर राज्य से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल में पहुंचे बच्चों को खेलने कूदने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।




