श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का भव्य आयोजन 14 सितम्बर को, बाबा का सजेगा दरबार और श्याम भजनों में झूमेंगे श्याम प्रेमी

बाबा के अद्भुत दरबार का दर्शन करने पहुंचेंगे भक्त जन, प्रसिद्ध भजन गायक अंकित शर्मा और संतोष महंत देंगे प्रस्तुति
सक्ती। 14 सितम्बर की शाम शहर के श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन को लेकर आयोजन समिति ने बताया है कि श्याम प्रेमियों को सूचित करते हुए परम हर्ष हो रहा है कि हर माह की भाँति इस माह भी शनिवार को श्री श्याम बाबा का भजनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें आप सभी सपरिवार मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
14 सितंबर की रात्रि से श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से बाबा की ज्योत सायं 7:30 बजे से, विशाल जागरण,सायं 7:30 बजे से ,एवम रात्रि 11:30 बजे आरती की जाएगी,इस दौरान संकीर्तन कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकार- अंकित शर्मा और संतोष महंत अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण-भोगप्रसाद, मोरछड़ी की झाड़ा, बाबा का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत होगी। श्री श्याम परिवार एवं श्री राधाकृष्ण मन्दिर समिति सक्ती ने सभी श्याम भक्तों को रात्रि आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।




