छत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का प्रयास… अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल का मिला सहयोग : मारवाड़ी मुक्तिधाम के शेड का शुरू हुआ जीर्णोद्धार

सक्ती। अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का प्रयास और अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल के सहयोग से बाराद्वार रोड स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में शेड का जीणोद्धार शुरू किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी मुक्तिधाम में समय-समय पर आवश्यकता अनुसार जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाता है। पूर्व में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्याम अग्रवाल (चूड़ी वाले) एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भी मुक्तिधाम को संवारने के लिए सकारात्मक पहल करते हुए अपना योगदान दिया गया एवं समाज के दानदाताओं के सहयोग से निरंतर मुक्तिधाम को अन्य बड़े शहरों की तरह और अधिक व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मारवाड़ी मुक्तिधाम में स्थित शेड खराब हो चुका था, जिसके चलते इस शैड का नया निर्माण करवाया जा रहा है। अग्रवाल सभा शक्ति ने शेड निर्माण में सहयोगी आनंद अग्रवाल एवं मुकेश बंसल का साधुवाद ज्ञापित किया है। विदित रहे कि शहर के मारवाड़ी मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के लिए 24 घंटे लकडिय़ां उपलब्ध रहती हैं, जिससे आवश्यकता अनुसार संबंधित परिजनों को दाह संस्कार के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता।

Related Articles