सक्ती ब्लॉक के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मिल मोहल्ला सोंठी में उल्लास साक्षरता रैली का हुआ भव्य आयोजन

साक्षरता के प्रति जागरूकता लाने हाथों में तख्तियां लेकर चलाया गया विशेष अभियान, दिलाई गई साक्षरता की शपथ
सक्ती। सक्ती ब्लॉक के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मिल मोहल्ला सोंठी में उल्लास साक्षरता रैली निकाली गई। लोगों को साक्षरता लाने, उन्हें जागरूक बनाने हाथों में तख्तियां लेकर जहां विशेष अभियान चलाया गया, वहीं साक्षरता की शपथ भी दिलाई गई।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज शासकीय विद्यालयों में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सक्ती ब्लॉक के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मिल मोहल्ला सोंठी में साक्षरता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी कहा कि वर्तमान समय में आज शत प्रतिशत साक्षरता से ही हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा, इसलिए यह साक्षरता का अभियान निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला मिल मोहल्ला सोंठी की प्रधान पाठिका श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती अलका कंवर, श्रीमती अमिता, श्रीमती सीता टांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सक्ती के जनपद सदस्य अशोक यादव, ग्राम पंचायत सोंठी के सचिव रामनारायण सिदार सहित काफी संख्या में ग्राम वासी भी मौजूद रहे। जनपद सदस्य अशोक यादव ने भी इस दौरान कहा कि निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।




