
सक्ती। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा का आयोजन किया गया है। रजत जयंती के अवसर पर कार्यालय का अनावरण भी किया गया। नगर पालिका परिषद सक्ती के पास अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन चंद्रपुर पदयात्रा के प्रथम पदयात्री मांगेराम अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पंडित भोला शंकर तिवारी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष हेमंत देवांगन, योगेश देवांगन, जितेंद्र अग्रवाल जीतू, रंजन अग्रवाल, राकेश टंडन सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर आज सायं 4 बजे से नगर पालिका कार्यालय के सामने कचहरी रोड सक्ती में स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संरक्षकगण श्याम सुंदर अग्रवाल, पं. भोलाशंकर तिवारी, शंकर अवतार अग्रवाल, संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष हेमंत कुमार देवांगन, यात्रा प्रभारी योगेश देवांगन ओर विशेष सलाहकार संतोष सोनी ने संयुक्त जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से रजत जयंती के अवसर पर आयोजित उक्त पदयात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।




