छत्तीसगढ़
वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में मनाया गया शिक्षक दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

सक्ती/मालखरौदा। शिक्षक दिवस के अवसर पर वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्राओं द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वजलित कर उन्हें नमन किया गया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।




