छत्तीसगढ़

जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का जल्द होगा निराकरण : श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

  • प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने सौंपा ज्ञापन

  • विभिन्न राजनैतिक मुद्दों पर भी हुआ विचार-विमर्श

सक्ती। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मुलाकात कर जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा भी हुई। प्रभारी मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण किए जाने का आश्वासन भी दिया है।

भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने कहा है कि सक्ती जिले में वर्तमान में लगभग डेढ़ सौ सरकारी स्कूल अहाता विहीन है, जिसके चलते जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन स्कूल भवनों को नुकसान होता है, तो वहीं स्कूलों के बाहर बने शौचालयो को भी असामाजिक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ कर दिया जाता है जिससे स्कूलो में पढऩे वाले विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही रामावतार अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री से बताया कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए प्रत्येक जिलों से यात्रियों को ले जाया जा रहा है किंतु शक्ति जिले में सबसे कम संख्या निर्धारित की गई है। शक्ति से लगे अन्य जिलों में प्रत्येक जिलों में 100 से डेढ़ सौ लोगों को प्रत्येक यात्रा में ले जाने की अनुमति है, तो वही सक्ती जिले में केवल 20 से 30 लोग ही प्रति यात्रा में जा पाते हैं, जिससे अनेकों राम भक्त इस यात्रा से वंचित हो जा रहे हैं,अत: शक्ति जिले में भी प्रत्येक यात्रा की संख्या 100 की जाए।

रामावतार अग्रवाल ने सक्ती जिले के विभिन्न कार्यों के संबंध में भी जिले की प्रभारी मंत्री से लंबी चर्चा करते हुए उनसे राजनीतिक चर्चा भी की तथा रामावतार अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सुशासन वाली सरकार से आज ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में भी विकास तेजी से हो रहा है तथा आने वाले समय में भी इसी तरह से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी वहीं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल द्वारा प्रेषित मांग पर यथाशीघ्र विचार कर इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Related Articles