मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा ने देहदान पर विद्यालयों में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को दी गई देहदान की जानकारी, जागरूकता रैली भी निकाली गई

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा सक्ती की ओर से स्कूलों में नेत्रदान, अंगदान, देहदान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिंदल वल्र्ड स्कूल और शासकीय स्कूल कंचनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक भी शामिल हुए।
शासकीय स्कूल कंचनपुर में बच्चों को देहदान की जानकारी दी गई, साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई। महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम के पश्चात् बच्चों को फल, बिस्किट और चॉकलेट का भी वितरण किया गया। इसी तरह जिंदल वल्र्ड स्कूल में देहदान को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा सक्ती से उषा अग्रवाल, रीना गेवाडीन, मंजुला अग्रवाल, रितु अग्रवाल, कविता गोयल, मीनू अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, निधि अग्रवाल के अलावा जिंदल वल्र्ड स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल एवं प्राचार्य के साथ स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था।
जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि कैसे ब्रेन स्टेम डेथ की पहचान की जाती है। किन-किन मानदंडों पर अंगदान किया जा सकता है। जानकारी के अभाव में लोग इधर-उधर भ्रमित होते हैं। लेकिन अगर स्कूल-कॉलेज के स्तर से अंगदान पर जानकारी दी जाये तो लोग हमेशा सजग रहेंगे। छात्रों को अंगदान के प्रकार और इसकी प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसके बाद क्विज द्वारा अंगदान से जुड़ी कई बारीकियों पर चर्चा की।




