छत्तीसगढ़

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, बच्चों को पेन, कॉपी और पानी की बोतल का किया गया वितरण

सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े आज सक्ती जिले के कंचनपुर में शासन द्वारा संचालित जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दोरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रहे बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने सांसद को वहां व्याप्त समस्याओं से रूबरू कराया और तत्काल निराकरण की मांग की।

सांसद कमलेश जांगड़े ने विद्यार्थियों को जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने और पुस्तकालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और खामियो को दूर करने का आश्वासन दिया। सांसद कमलेश जांगड़े द्वारा बच्चों को पेन, कॉपी और पानी की बोतल का भी वितरण किया गया।

Related Articles