सरस्वती सायकल योजना : छात्राओं को घटिया सायकल की सप्लाई बंद करने और संंबंधित एजेंसी के विरूद्ध कार्यवाही करने कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत का आरोप लगाया वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने, घटिया स्तर की सायकल दिए जाने से छात्राओं और पालकों में रोष
सक्ती। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में सरस्वती सायकल योजना के तहत नवमी कक्षा के छात्राओं को साइकिल प्रदान की जाती है। जिला सक्ती में शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों के छात्राओं को 3863 नग सायकिल वितरण किया जाना है जो सभी स्कूलों में भेजी जा रही है जिसकी लागत 1-79 करोड़ रुपये है, जो कि शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा कोहिनूर सायकिल के माध्यम से आपूर्ति किया जाना है लेकिन जो सायकल छात्राओं को दिया जा रहा है बेहद निम्न स्तर का है। इस सम्बंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती के प्रवक्ता एवं पूर्व मंडी सदस्य धनेश्वर जायसवाल, सेवादल अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, ब्लॉक कॉग्रेस उपाध्यक्ष रामनाथ जायसवाल सहित कॉग्रेसजनो ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सायकल वितरण बन्द कराने एवँ भुगतान रोकने की मांग कर आपूर्ति को निरस्त करने तथा सम्बंधित एजेंसी एवँ इस कार्य मे सलंग्न लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की हैं।
श्री जायसवाल ने बताया कि जिले में छात्राओं को जो सायकिल वितरण किया जा रहा है बहुत ही घटिया एवँ निर्धारित मापदंड के विपरीत है। सायकल को स्कूल से घर तक उठा कर ले जाना पड़ रहा है कोई सायकिल पंक्चर है, कोई में पैडल नहीं हैं या निकल गए है। कुल मिलाकर बहुत ही घटिया किस्म की सायकल दी जा रही है। ग्राम परसदा के पालको एवँ छात्राओं ने इसकी शिकायत भी की है।
श्री जायसवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती की मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल हटाया जाना चाहिए। श्री जायसवाल ने कहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रतिपक्ष नेता डॉ चरण दास महन्त शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव सहित उच्चाधिकारियों से की हैं।




