छत्तीसगढ़

राधे-पवन ग्रुप के 40 कावरियों का दल सक्ती रेलवे स्टेशन से बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

रेलवे स्टेशन में बोलबम के जयघोष की गूंज, देवघर में करेंगे जलाभिषेक

सक्ती। सक्ती के राधे- पवन गु्रप के 40 कांवरियों का दल 9 अगस्त को शक्ति रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो गया। रेलवे स्टेशन परिसर बोलबम के जयकारे से गुंजायमान रहा, वहीं स्टेशन में कावडिय़ों के साथ अनेक धर्मप्रेमी व युवा भी पहुंचे थे।

ज्ञात रहे कि राधे पवन ग्रुप कई वर्षों से निरंतर बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाता है। सुल्तानगंज से कावड़ उठाकर पैदल ही बाबा भोलेनाथ की आराधना करते हुए यह पूरा ग्रुप देवघर में जल अर्पित करता है। इस संबंध में राधे पवन ग्रुप के पवन गोयल ने बताया कि इस वर्ष शिव भक्त कावडिय़ों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा के लिए जहां अनुकूल मौसम होने के कारण कावडिय़े भी जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित हैं वहीं सक्ती के रेलवे स्टेशन से निरंतर पूरे श्रावणी मास पर्व पर कावरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो रहा है। 9 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले राधे- पवन ग्रुप में प्रमुख रूप से राधेश्याम अग्रवाल राधे ट्रक वाले, पवन गोयल ट्रक वाले,सुभाष देवांगन, सत्येंद्र पांडेय,संकेत गोयल, मेघा देवांगन, विक्की तिवारी, रुपेश अग्रवाल,अमित गोयल मोंटी, संतोष जायसवाल, श्री देवांगन, सुनील गुप्ता, मुन्ना ठाकुर,अजय अग्रवाल, कमलेश्वर सोनी सहित काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हैं।

Related Articles