
सक्ती। ग्राम देवरी में खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में उक्त हादसा घटित हुआ।
ट्रेक्टर मालिक मंगेश्वर प्रसाद केंवट ने पुलिस को बताया कि उसके पिता फिरतु राम केवट ने सोनालिका ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 11 डीए 2711 खरीदा था जिसे बेनीराम यादव चलाता था। 6 अगस्त को बेनीराम यादव खेत की जोताई में लगा हुआ था। देवरी के शिव मंदिर तालाब के पास खेत में जोताई का काम कर रहा था उसी समय 01.00 बजे के लगभग ट्रेक्टर अचानक गड्ढे में जाकर फंस गया, जिसे ड्रायवर बेनीराम यादव निकालने का प्रयास कर रहा था। किन्तु ट्रेक्टर नहीं निकल रहा था। कुछ देर बाद अधिक कोशिश करने के कारण अचानक ट्रेक्टर पलट गया, जिसके नीचे बेनीलाल यादव दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से दबे हुए ट्रेक्टर चालक को निकाला गया। इस घटना से गांव वाले स्तब्ध हैं। बहरहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।




