छत्तीसगढ़

नगर पालिका कर्मी सन्यासी यादव हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सन 1982 में प्रारंभ की थी सेवाएं, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने सन्यासी यादव के हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा की

सक्ती। नगर पालिका की स्थापना के बाद से विगत 42 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सन्यासी यादव की सेवानिवृत्ति पर आज नगर पालिका द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, नगर पालिका की वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, सामाजिक कार्यकर्ता महबूब खान, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद पति गोविंदा निराला, सहित नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विदाई समारोह में सन्यासी यादव का शाल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनकी सेवाओं के लिए उन्हें बधाई भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी सन्यासी यादव की सेवाएं नगर पालिका के लिए अमूल्य है, वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने भी कहा कि नगरपालिका के दशकों से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने आज इस पालिका को अपनी मेहनत से सींचा, सदैव ईमानदारी से काम किया, आज उनकी इस सेवानिवृत्ति पर हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सेवानिवृत्ति के मौके पर सन्यासी यादव ने नगरपालिका परिवार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles