छत्तीसगढ़

दार्जिलिंग में आयोजित भरतनाट्यम प्रतिस्पर्धा में जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा प्रिशा अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले को किया गौरवान्वित

स्कूल के प्राचार्य और डायरेक्टर ने बच्चों और डांस टीचर की सराहना की

सक्ती। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर में आयोजित भारत नाट्यम प्रतियोगिता में अलग अलग विधाओं में करीब पचास विद्यालयीन बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिंदल वल्र्ड स्कूल की छात्रा प्रिशा अग्रवाल पिता प्रकाश चंद्र अग्रवाल, दुल्हन साड़ी शोरूम ने सब जूनियर क्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है, वही सेमी क्लासिकल सब जूनियर में स्वास्तिक गबेल को द्वितीय स्थान मिला, साथ ही डांस टीचर ज्योति श्रीवास को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में जिंदल वर्ल्ड स्कूल को मेमेंटो भी प्रदान किया गया। स्कूल के प्राचार्य वेंकट राव और डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल तथा रवि जिंदल ने बच्चो और डांस टीचर दोनो की जमकर सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि सक्ती शहर के कंचनपुर में स्थित सीबीएसई जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने जहां शिक्षा के क्षेत्र में नित नए मुकाम हासिल किए हैं वहीं विद्यालय के बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है।

दार्जिलिंग के गोरखा भवन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिली सफलता पर शहर की विभिन्न संस्थाओं ने जहां बधाई एवं शुभकामनाएं दी है वहीं प्रिशा अग्रवाल की सफलता पर अग्रवाल सभा सक्ती, मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती ने भी बधाई देते हुए शहर के प्रतिष्ठित दुल्हन परिवार को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और प्रिशा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles